उत्तराखण्डराज्य
राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे पंतनगर, एयरपोर्ट विस्तार की ली जानकारी

पंतनगर,16 मई 2026 । गुरमीत सिंह शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर शिवेन्द्र कुमार कश्यप एवं अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
राज्यपाल ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण संबंधी व्यवस्थाओं एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत वे लोक भवन के लिए प्रस्थान कर गए।
इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चौधरी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

