पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने किया कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल के नए भवन का भव्य उद्घाटन, हवन-पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार पर वक्ताओं ने दिया जोर

शामली/चौसाना। क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर गांव में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल’ के नए भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से विद्यालय संचालक डा० देवी सिंह द्वारा किए गए हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर विद्यालय के नए भवन का विधिवत शुभारंभ किया।
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार जरूरी: वीरेंद्र सिंह
उद्घाटन के उपरांत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही संसाधन और बेहतर माहौल मिलने की आवश्यकता है। यह विद्यालय स्थानीय बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा।
अतिथियों ने किया परिसर का निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के नए परिसर, कक्षाओं और उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया। शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विद्यालय के खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। मंंच पर सचिन चौधरी (जिलाध्यक्ष, करनाल, विश्व हिन्दू महासंघ), पूर्व ग्राम प्रधान यशवीर सिंह, अतेन्द्र प्रधान व रजत कुमार आदि उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री व एमएलसी ने अपनी नीधि से पांच लाख रुपए का काम स्कूल में कराने की घोषणा की उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया।
समारोह में उमड़ा जनसैलाब
इस अवसर पर गढ़ी हसनपुर सहित आस-पास के गांवों के ग्रामीण, अभिभावक, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंंच पर सचिन चौधरी (जिलाध्यक्ष, करनाल, विश्व हिन्दू महासंघ), पूर्व ग्राम प्रधान यशवीर सिंह, अतेन्द्र प्रधान व रजत कुमार आदि उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री व एमएलसी ने अपनी नीधि से पांच लाख रुपए का काम स्कूल में कराने की घोषणा की उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी अतिथियों का बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।


