उत्तराखण्डपर्यावरण

प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे” अपनाने की अपील, डी जी सूचना बंशीधर तिवारी ने दिया सार्वजनिक परिवहन और साइकिल के उपयोग पर जोर

देहरादून 15 मई । महानिदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

महानिदेशक सूचना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस अभियान को जन-जागरूकता आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button