काशीपुर के दो दर्जन से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून, 9 मई। भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन सिंह परिहार के सानिध्य में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से आए दो दर्जन से अधिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम महरोत्रा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गुलजारपुर के प्रधान हरमन सिंह, कॉपरेटिव समिति कुंद्रेश्वरी के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, परमजोत सिंह, गुरुपाल सिंह, जसदीप सिंह, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवराज सिंह, आदित्य सिंह, साबी निज्जर, कल्पित सिंह, मनदीप सिंह, सुखपाल सिंह, परविंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, करणवीर सिंह, सीमा कुंद्रा, सुखविंदर सिंह, उदित शर्मा, जगदीप सिंह पन्नू, मोहम्मद आसिफ एवं मुबारक खां सहित अनेक लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री Kundan Singh Parihar ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



