उत्तराखण्डशिक्षा

JEE Advanced 2026 फॉर्म की अंतिम तिथि आज, इतने बजे तक पंजीकरण का मौका, तुरंत करें आवेदन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 2 मई 2026 को समाप्त हो रही है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी।

रात इतने बजे से पहले करें आवेदन :-
आवेदन करने के लिए रात्रि 11:59 बजे तक का समय है। उम्मीदवार आवेदन के बाद फीस भुगतान 4 मई 2026 तक कर सकते हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 मई से 17 मई 2026 के बीच डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा।

परीक्षा का आयोजन और मोड :-
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवार इस परीक्षा को अधिकतम दो बार, लगातार दो वर्षों में दे सकते हैं।

आवेदन शुल्क :-
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General) और ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3200 रुपये निर्धारित है। सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों, तथा एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1600 रुपये है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

पात्रता मानदंड :-
जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का जेईई मेन 2026 (बीई/बीटेक पेपर) में शीर्ष 2.5 लाख सफल अभ्यर्थियों में होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का जन्म 1 अक्तूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC, ST, PwD) को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

उम्मीदवारों के लिए यह भी जरूरी है कि उन्होंने कक्षा 12 में भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ पढ़ाई की हो और 2025 या 2026 में पहली बार 12वीं की परीक्षा दी हो। जो छात्र पहले से किसी IIT में दाखिला ले चुके हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।

परीक्षा पैटर्न :-
जेईई एडवांस्ड 2026 में दो अनिवार्य पेपर होंगे, पेपर 1 और पेपर 2। दोनों की अवधि 3-3 घंटे होगी और इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां जेईई एडवांस्ड 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जेईई मेन लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और आवश्यक जानकारी भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button