कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया न्यूरो आई क्लिनिक का उद्घाटन, डॉ. ज्योति गौतम के कार्यों की सराहना

देहरादून,1 मई 2026 । 

रेस कोर्स स्थित रिंकू मेडिकल के पास आज न्यूरो आई क्लिनिक का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति गौतम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान से राज्य को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।
डॉ. ज्योति गौतम अपनी विशेषज्ञता, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए उत्तराखंड में एक भरोसेमंद नाम बन चुकी हैं। उन्होंने National Institute of Mental Health and Neurosciences, बेंगलुरु से न्यूरोलॉजी (DM) में सुपर-स्पेशलाइजेशन प्राप्त किया है, जो देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।
उन्होंने Movement Disorder में Jaslok Hospital, Epilepsy में KD Hospital तथा Pain Management में Asian Pain Academy से उन्नत प्रशिक्षण भी हासिल किया है। इसके अलावा उनके कई शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. गौतम ने AIIMS, Dr. Ram Manohar Lohia Hospital और PMCH जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया है।
उनकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि उत्तराखंड में पहली बार पार्किंसन रोग से पीड़ित मरीज में Deep Brain Stimulation (DBS) डिवाइस को सफलतापूर्वक कार्यात्मक बनाना रही है, जिसे राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री खजान दास ने कहा कि अब प्रदेश के मरीजों को जटिल न्यूरोलॉजिकल उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में डॉ. आर.के. जैन, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपालपुरी, पार्षद आलोक कुमार, महानगर मीडिया संयोजक अक्षत जैन, अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री अंकुर जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. ज्योति गौतम ने इस अवसर पर कहा कि वे आधुनिक तकनीक, सटीक जांच और मानवीय दृष्टिकोण के साथ मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।


