उत्तराखण्डशासन
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में दो अधिकारियों को उप निदेशक पद पर पदोन्नति

देहरादून 24 अप्रैल ।— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के उपरान्त सचिव शैलेश बगौली ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत श्रीमती अर्चना एवं श्री बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किये जाने के आदेश जारी किये हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नियमित चयन उपरान्त कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उप निदेशक पद पर प्रोन्नति प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें दो वर्ष की निर्धारित परिवीक्षा अवधि में रखा गया है।



