उत्तराखण्डराज्य

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं सिद्धार्थ बंसल का जाना हालचाल

देहरादून,24 अप्रैल 2026 — राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से नि) की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके उपरांत राज्यपाल ने देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के सुपुत्र सिद्धार्थ बंसल का भी हालचाल जाना। राज्यपाल ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button