डून पीजी कॉलेज में ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित

देहरादून,23 सितंबर। डून (पीजी) कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सेलाकुई में अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम, देहरादून के सहयोग से ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. भालचंद्र शिंगण, यूपीईएस, देहरादून एवं संयोजक, अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम ने युवाओं से चरित्र, अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के गुण विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक सफलता नहीं, बल्कि जिम्मेदार, नैतिक एवं राष्ट्र के प्रति संवेदनशील नागरिकों का निर्माण भी है। कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसने विद्यार्थियों में साहस, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय सेवा की भावना को प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. वैभव प्रताप सिंह, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय तथा डॉ. संतान नेगी, पूर्व विद्यार्थी प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से डॉ. आर. आर. द्विवेदी, सहायक निदेशक एवं श्री अनुज सिंह राणा, समन्वयक प्रशासन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. के. शर्मा, उप-प्राचार्य एवं डॉ. प्रीति सक्सेना, विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


