तल्लीताल में हर्षोल्लास से गणेश महोत्सव आयोजित, भक्तिभाव से किया सुंदरकांड का पाठ
नैनीताल 15 सितम्बर । (ललित जोशी।) सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में विगत कई बर्षो से तल्लीताल क्षेत्र वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। तथा गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की। साथ ही भगवान श्री गणेश के भक्तों ने पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश व नैनीताल समेत तल्लीताल क्षेत्र की खुशहाली के लिए गणेश भगवान से विनती की। सब कुशल से रहे और सबके विघ्नों का हरण करें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर तल्लीताल क्षेत्र को गणपति बाबा मोरिया के भजनों से ओत प्रोत कर डाला।पूरे क्षेत्र को भक्ति के रस में डुबो दिया।
पूर्व नगर पालिका सभासद किरण साह ने बताया 16 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
इस मौके पर पुजारी बसंत पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,मनोज साह टोनी, पुष्पा बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, माया साह, ममता साह, भावना रावत, रेखा वर्मा, पवन बिष्ट, शैलू उप्रेती, मीना साह, रिंकी बिष्ट, आयुष भंडारी, हर्षित बिष्ट, रानेश्वर साह, राजू बिष्ट व दीपक आदि मौजूद थे।