उत्तराखण्डसंस्कृति

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून,5 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध कर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी तैयार करता है। शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन से ही सशक्त, संस्कारित और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण संभव है।

Related Articles

Back to top button