सतत शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास हेतु हुडको एवं शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के बीच एमओयू साइन
– एमओयू का उद्देश्य उत्तराखंड में शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए बैंक योग्य विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण एवं परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग करना है
– यह समझौता उत्तराखंड में यूसीएफ एवं यूआईडब्लूआईएन के माध्यम से परियोजना विकास, संस्थागत क्षमता निर्माण और वित्तपोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
देहरादून 28 अगस्त।
हुडको (उत्तराखंड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण) के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड सरकार के साथ अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) एवं यूआईडब्लूआईएन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू के माध्यम से उत्तराखंड में शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए बैंक योग्य विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Bankable DPR) तैयार करने, क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण तथा यूसीएफ के अंतर्गत परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य के अर्बन लोकल बॉडिज (यूएलबीएस) की परियोजना तैयार करने एवं वित्तीय संसाधन जुटाने की क्षमता को मजबूत करना तथा व्यवहार्य एवं सतत शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देना है।
एमओयू पर श्री विनोद कुमार गोस्वामी, आईएएस, निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड सरकार ने शहरी विकास निदेशालय की ओर से तथा HUDCO क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख ने HUDCO की ओर से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार, शहरी विकास विभाग तथा HUDCO देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह समझौता उत्तराखंड में यूसीएफ एवं यूआईडब्लूआईएन के माध्यम से परियोजना विकास, संस्थागत क्षमता निर्माण और वित्तपोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।