उत्तराखण्डराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

देहरादून,23 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड आगमन को कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और तेज करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

Related Articles

Back to top button