उत्तराखण्डधरना प्रदर्शन

मालरोड निर्माण कार्य समय पर न होने से गुस्साए व्यपारी नेता पुनीत टण्डन बैठे धरने में

नैनीताल 17 अगस्त । (ललित जोशी) सरोवर नगरी नैनीताल मालरोड जो कि आवाजाही के लिए 24 घन्टे खुली रहती थी। जो कि विगत कई सप्ताह से आपदा के दौरान धस गई जिसके एक हिस्सा पूरे झील में समा गया। जिसका शासन, प्रशासन को भली भांति ज्ञान है। कुछ महीने निर्माण कार्य करने के उपरांत रुक गया। जिस पर बार बार व्यापारी नेता पुनीत टण्डन ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पत्र लिखकर चेताया पर प्रशासन द्वारा कोई तब्बजो न दिये जाने पर। 15 अगस्त को व्यापारी नेता ने धरने में बैठने का एलान कर दिया। धरने में मालरोड पर बैठ गए। बताते हैं इसी मालरोड के ऊपरी हिस्से से तमाम प्रशासन के आला अधिकारी गुजरते हैं। नीचे वाला मालरोड का मार्ग धस गया था। जिसके निर्माण पूरा करने के लिए व्यापारी नेता मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टण्डन धरने में बैठ गए हैं। उनका कहना है जब तक निर्माण कार्य शुरू नही होता है उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन में बैठे व्यापारी नेता को तमाम क्षेत्र वासियों समेत सभी राजनीतिक दलों एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभासदों व बुद्धि जीवी वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जबकि नैनीताल में विगत दो दिन से मूसलाधार बारिश साथ ही ऊँचाई वाले क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमराई उसके बाद भी व्यापारी नेता अपने उस से डिगे नही। अभी प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुँच कर वार्ता कर रहे है पर कोई भी ठोस निर्णय नही निकला और व्यापारी नेता धरने पर अडिग हैं।

Related Articles

Back to top button