उत्तराखण्डशासन

राज्यपाल से सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत की शिष्टाचार भेंट

सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून, 17 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड श्री युगल किशोर पंत ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव से सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी भी ली।
राज्यपाल ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को निरंतर प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button