उत्तराखण्डमौसम

देर रात से जनपद नैनीताल के तमाम क्षेत्रों में हो रही है मूसलाधार बारिश, जिसके चलते जिलाधिकारी ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय किया अवकाश घोषित

नैनीताल 14 अगस्त । सरोवर नगरी व उसके आसपास
समेत पूरे जनपद नैनीताल में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया । जिससे आंगनबाड़ी में जा रहे नोनिहालो व स्कूलों में पड़ने वाले बच्चे को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मूसलाधार बारिश के चलते पर्यटकों की संख्या में गिरावट नजर आ रही है।
साथ ही इतना कोहरा हो जाने से आमने सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा होने लग गया है।
यहां मूसलाधार बारिश के साथ साथ झील में कूड़ा करकट न जाये । इसके लिए कर्मचारियों की टीम नाले की मूसलाधार बारिश में ही सफाई अभियान में निकली है। मूसलाधार बारिश के चलते कुल 8 मोटर मार्ग बाधित हो गये हैं। जिसमे 1 राज्य मार्ग गर्जिया बेतालघाट मार्ग व 7 ग्रमीण मार्ग बन्द हो गये।बन्द मार्गों को खुलवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

Related Articles

Back to top button