उत्तराखण्डराजनीति

अंबेडकर छात्रावास में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, छात्र-छात्राओं ने उठाई शिक्षा और रोजगार की आवाज

देहरादून 09 अगस्त ।

अंबेडकर छात्रावास, कंडोली में रविवार को देहरादून युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तेजस्वी राणा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के समापन सत्र का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं के साथ देखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तेजस्वी राणा ने कहा कि युवाओं की शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ पहल देश के करोड़ों विद्यार्थियों की आवाज को एक मंच प्रदान करने का काम कर रही है। छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना युवा कांग्रेस का संकल्प है।
उन्होंने कहा, “छात्रों की आवाज को बुलंद करना ही हमारा संकल्प है। युवा बोलेगा, देश आगे बढ़ेगा।”
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा कार्यक्रम के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर प्रभारी गोपाल तिवारी, आदित्य रोथान, अभिनय बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज सिद्धार्थ अग्रवाल, डीबीएस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेरा, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, सौरव सेमवाल, अभिनव क़फ़लिया, मयंक रावत, स्वयं रावत, दक्ष रावत, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नितिन नेगी, उत्कर्ष जैन सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button