Publicउत्तर प्रदेशकाँवड यात्राताज़ा खबरधर्म-संस्कृति

श्रावण कांवड़ यात्रा-पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह द्वारा थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिवभक्त कांवड़ियों के कुशलक्षेम की जानकारी ली

शामली। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह द्वारा देर रात्रि थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत स्थापित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिविरों में ठहरे शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कांवड़ियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का आश्वासन देते हुए कहा कि जनपद शामली पुलिस उनकी सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सदैव विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए प्रत्येक शिविर एवं कांवड़ मार्ग पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा प्रबंध, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु रूप से संचालित रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण कराया जाए।

जनपद पुलिस द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं तथा संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग की जा रही हैं। नेपथः मैं रहते हुए पार्षद और वरिष्ठ वकील शगुन मित्तल का हर वर्ष की भांति पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। शगुन मित्तल पूरी दृढ़ता से कांवड़ सेवा में दिन रात लगे रहते हैं। कैराना का हिन्दू समाज इनका अभिनन्दन करता हैं

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button