उत्तराखण्डविशेष समाचार

अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा: डॉक्टर मंजूनाथ टीसी

नैनीताल 26 जुलाई । (ललित जोशी ) सरोवर नगरी समेत पूरे प्रदेश में कारगिल विजय दिवस मनाया गया इस अवसर पर एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी समेत तमाम वीर योद्धाओं ने शहीद स्मारक जाकर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
साथ ही उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टीसी , एसएसपी नैनीताल ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button