”एक पेड़ – एक संकल्प, हरित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य”-सचिन गुप्ता
भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्यक्रम *मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता ने सभी पर्यावरण प्रेमियों व नागरिकों से 'एक पेड़ - माँ के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील की

भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा मंगला देवी इंटर कॉलेज में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
“एक पेड़ – एक संकल्प, हरित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य” के संदेश के साथ
देहरादून 25 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी महानगर निकाय प्रकोष्ठ की ओर से आज , दिनांक 25 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे, मंगला देवी इंटर कॉलेज (देहरादून) में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को और अधिक हरा-भरा बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि एवं *भाजपा निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक/वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सचिन गुप्ता* ने बताया कि यह आयोजन हरेला पर्व के निमित्त एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ – माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
सचिन गुप्ता जी ने देहरादून के सभी पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। हमारी संकल्पना ‘एक पेड़ – एक संकल्प, हरित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य’ है, जिसे हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही साकार कर सकते हैं।”
कार्यकम मे करनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राहुल लारा, कार्यक्रम संयोजक श्री अमन गुप्ता(सह संयोजक, निकाय प्रकोष्ठ, देहरादून)
मनोज पटेल,राजीव राजौरी,राजकुमार सचदेवा,अनुराग गोयल,अनुप रावत,एकांश गर्ग,प्रकाश सेठी,अक्षय सचदेवा, कार्तिक, रितेश,कुशल पाल,रोहन,तेजपाल,शशंक आदि उपस्तिथ रहे ।


