उत्तराखण्डविशेष समाचार
कुमाऊँ विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर बनी कॉफी टेबल बुक राज्यपाल को भेंट

देहरादून,21 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से मंगलवार को लोक भवन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान, नवाचार तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी प्राप्त की।
कुलपति प्रो. रावत ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं नवाचारों पर आधारित कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।
