अपराधउत्तराखण्ड

लाखों रूपये की आभूषणों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

उधमसिंहनगर 20 जुलाई । ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 34 लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया है।
मामला बाजपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ओमकार वर्मा पुत्र वशिष्ठ प्रसाद वर्मा निवासी वार्ड नं. 9, मझरा बक्श, बाजपुर द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी गई कि उनकी ओम ज्वैलर्स नाम से आभूषणों की दुकान है। बीती 8 जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का एनवीआर एवं टीवी चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान गठित टीमों द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल सर्विलांस, सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर लगातार कार्यवाही करते हुए रात्रि में किशनपुरकृमौलागढ़ बॉर्डर से तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 34 लाख रूपये के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ मेें उन्होने अपना नाम आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर वार्डकृ38 थाना काशीपुर, हाल निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर, इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर व करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button