उत्तराखण्डमौसम

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं

देहरादून 16 जुलाई । राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घटना के बाद प्रशासन ने सभी तहसीलों और थाना क्षेत्रों से तत्काल स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तहसील भटवाड़ी क्षेत्र में ही भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अन्य तहसीलों से भूकंप के प्रभाव की कोई सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद की किसी भी तहसील से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी संबंधित अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Related Articles

Back to top button