राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा

देहरादून/नई दिल्ली,14 जुलाई 2026। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा रणनीति तथा समसामयिक रणनीतिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
भेंट के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि जनरल सुब्रमणि के कुशल नेतृत्व, समृद्ध सैन्य अनुभव और दूरदर्शी सोच के मार्गदर्शन में भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा, सामरिक क्षमता और गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
यह मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और सशस्त्र बलों की भूमिका को लेकर सकारात्मक संवाद के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

