उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल, सरकार की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना

देहरादून, 3 जुलाई 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शुक्रवार को लोक भवन में सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिस्थितियों को जिस संतुलित और संवेदनशील तरीके से संभाला गया, उससे समाज की एकता, सौहार्द और अखंडता को मजबूती मिली है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सिख पंथ ने सदैव “राष्ट्र प्रथम” तथा “सरबत दा भला” (सबका भला) की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हमेशा “अतिथि देवो भवः” की परंपरा का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का खुले मन से स्वागत किया है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
शिष्टाचार भेंट के दौरान गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, ऋषिकेश के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सिंह सभा डोईवाला के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, सिंह सभा देहरादून के अध्यक्ष गुरबक्स सिंह राजन, गुरुद्वारा रेसकोर्स के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी तथा सिंह सभा नूनावाला के अध्यक्ष ओंकार सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button