शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

हरिद्वार 27 जून ।। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी एवं केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और युवाओं को संस्कारित एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार की महत्वपूर्ण
भूमिका की सराहना की।


