मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून,23 जून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् Syama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भावी पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अडिग रहते हुए देश को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।



