उत्तराखण्डविशेष समाचार

भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

देहरादून 19 जून । भारत विकास परिषद की गंगोत्री शाखा की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
कार्यकारिणी के मार्गदर्शन हेतु शाखा के वरिष्ठ सदस्यों श्री रोशनलाल अग्रवाल, डॉ. अश्वनि काम्बोज, श्री हरीश मित्तल एवं श्री योगेश अग्रवाल को संरक्षक मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. एस.के. अग्रवाल को अध्यक्ष, श्री पीयूष निगम को महासचिव तथा डॉ. रंजन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सह-कोषाध्यक्ष पद पर श्री ताराचंद गुप्ता एवं श्री राजेश पंत को दायित्व सौंपा गया। सरदार तनवीर सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर श्री मोती दीवान, श्रीमती कल्पना बिष्ट एवं श्रीमती किरण थापा को मनोनीत किया गया। महिला सहभागिता संयोजक के रूप में डॉ. मोना कौल, संपर्क संयोजक के रूप में श्री राकेश पंडित (पार्षद), सेवा संयोजक के रूप में श्री मामचंद जी, संस्कार संयोजक के रूप में श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल तथा पर्यावरण संयोजक के रूप में श्री राजेश पंत को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सेवा प्रकल्प समिति में श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल, श्री योगेश अग्रवाल, श्री पीयूष निगम, सरदार तनवीर सिंह एवं डॉ. मोना कौल को सदस्य के रूप में नामित किया गया।
इसके अतिरिक्त श्री मुकेश शर्मा को संयुक्त सचिव तथा श्री करमवीर सिंह सैनी को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद के मूल मंत्र “संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण” को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में विभिन्न सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button