उत्तराखण्डशोक

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

देहरादून, 12 जून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज Jaspal Rana के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों से देश एवं उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से खेल जगत और प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button