उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल से डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था पर दी जानकारी

देहरादून, 10 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से बुधवार को लोक भवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली तथा जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पुलिस महानिदेशक ने राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी राज्यपाल को अवगत कराया।
राज्यपाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा जनहित में प्रभावी पुलिसिंग पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button