उत्तराखण्डमतदान

SIR को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

देहरादून 05 जून । अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंण्डे की अध्यता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को बेहतर ढंग से संचालित करने के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने की अपील की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा 22823 बीएलए की तैनाती कर दी गई है।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी सहित भाजप, कांग्रेस, बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button