टपकेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

देहरादून,30 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान शनिवार को देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
श्री नितिन नबीन ने मंदिर में दर्शन एवं पूजन के पश्चात प्रदेशवासियों के कल्याण और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश को नई ऊर्जा प्रदान करती है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष

सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पूज्य संतगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।



