उत्तराखण्डविशेष समाचार

देवभूमि पत्रकार यूनियन रजि. (उत्तराखंड) द्वारा पत्रकारिता दिवस पर किया गया भव्य सम्मान समारोह आयोजित

देहरादून,29 मई । देवभूमि पत्रकार यूनियन रजि. (उत्तराखंड) द्वारा आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में पत्रकारिता दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग श्री बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर National V.I.P. Press Club के (राष्ट्रीय अध्यक्ष) डॉ. गुलबहार को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्री बंशीधर तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं National V.I.P. Press Club के (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड) श्री गोपाल सिंघल को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान एवं उत्तराखंड में जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को “वर्ष पत्रकार सम्मान” से सम्मानित करते हुए उनके द्वारा समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि श्री बंशीधर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने पत्रकारों से समाजहित एवं जनहित में सकारात्मक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पद्मश्री डाक्टर बी के एस संजय,पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ,राज्य मंत्री डॉक्टर देवेन्द्र भसीन, राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश उनियाल पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी सहित प्रदेशभर से पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, उत्साह एवं पत्रकार एकता के संदेश से ओतप्रोत रहा।

Related Articles

Back to top button