उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

51 कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण का अंतिम चरण शुरू

देहरादून 23 मई। आगामी 19 जून 2026 को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए कन्याओं के पंजीकरण का अंतिम चरण प्रारंभ हो गया है।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल, देहरादून द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना तथा कन्याओं के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है।
संस्था की ओर से बताया गया कि इच्छुक कन्याएं पंजीकरण हेतु दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं अथवा सीधे श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर, सहारनपुर चौक, देहरादून पहुंचकर भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button