उत्तराखण्डराजनीति

राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून,21 मई । आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi के शहादत दिवस पर Uttarakhand Pradesh Congress Committee के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक एवं सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाने, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भारत को सूचना प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मजबूत नींव भी राजीव गांधी ने रखी थी।
नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पंचायतों को सशक्त बनाने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को अधिक अधिकार दिए गए, जिससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हुईं। उन्होंने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उनका 21वीं सदी के भारत का सपना आज साकार होता दिखाई दे रहा है।
प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Harak Singh Rawat ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना क्रांति के साथ-साथ पंचायतों की स्वायत्तता और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान का अधिकार देने का निर्णय भारतीय लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, राजेन्द्र शाह, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, सुरेन्द्र रांगड़, अजय सिंह, अभिनव थापर, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, सुलेमान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button