उत्तराखण्डधरना प्रदर्शन

देवभूमि की बदलती डेमोग्राफी और लैंड जिहाद के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

देहरादून 17 मई । देवभूमि उत्तराखंड में कथित रूप से बढ़ते लैंड जिहाद, बदलती डेमोग्राफी, लव जिहाद एवं धर्मांतरण के विरोध में रविवार को बजरंग दल द्वारा दर्शनलाल चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने आरोप लगाया कि पछवादून क्षेत्र सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में कुछ भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है, जिससे देवभूमि की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में बढ़ते अपराधों के पीछे भी ऐसे तत्वों की भूमिका सामने आ रही है।
उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर बजरंग दल ने तीन माह पूर्व जिलाधिकारी देहरादून को लिखित शिकायत भी सौंपी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की मौन स्वीकृति के कारण ऐसे मामलों को बढ़ावा मिल रहा है।
अनुज वालिया ने कहा कि बजरंग दल देवभूमि में किसी भी प्रकार के लैंड जिहाद और धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में छद्म पहचान के जरिए लव जिहाद की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो 15 जून 2026 से पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा तथा जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर अनशन भी किया जाएगा।
प्रदर्शन की योजना सह विभाग संगठन मंत्री अक्षत राणाकोटी (कान्हा) द्वारा तैयार की गई थी। विभाग संयोजक आशु जोशी ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि की संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं विभाग मंत्री आलोक सिन्हा ने कहा कि सरकार को इस विषय की गंभीरता का अंदाजा होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
धरना-प्रदर्शन में प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. माधव मैठाणी, अनिल मेसोन, कुलदीप सैनी, जिला मंत्री श्याम शर्मा, विशाल चौधरी, रमेश डोंडियाल, रवींद्र पाल, जिला संयोजक शेखर बंसल, कमल बिजलवन सहित देहरादून एवं विकासनगर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button