उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच विकास योजनाओं पर चर्चा

देहरादून, 14 मई 2026। गुरमीत सिंह से गुरुवार को लोक भवन में पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के मध्य राज्य की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

