जनसमस्याओं के समाधान हेतु तहसील दिवस का रोस्टर जारी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया करेंगे अध्यक्षता
रूद्रपुर,13 मई 2026 । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 मई, तृतीय मंगलवार को रूद्रपुर में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 02 जून प्रथम मंगलवार को किच्छा, 16 जून तृतीय मंगलवार को सितारगंज, 07 जुलाई प्रथम मंगलवार को जसपुर, 21 जुलाई तृतीय मंगलवार को काशीपुर, 04 अगस्त प्रथम मंगलवार को बाजपुर, 18 अगस्त तृतीय मंगलवार को गदरपुर, 01 सितम्बर प्रथम मंगलवार को नानकमत्ता तथा 15 सितम्बर तृतीय मंगलवार को खटीमा में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी निर्धारित तहसील दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित होता है तो उसके अगले कार्य दिवस पर तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित परगना एवं तहसील कार्यालयों में तहसील दिवस आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



