उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

9वां निशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन 5 जुलाई को, वैश्य समाज के मेधावी छात्र भी होंगे सम्मानित

देहरादून,10 मई। भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून एवं जीएमएस मंडल देहरादून की संयुक्त बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे तृप्तम, जीएमएस मॉल देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले 9वें निशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल एवं महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था द्वारा इस वर्ष आयोजित किया जा रहा 9वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन पूर्णतः निशुल्क रहेगा। सम्मेलन हेतु आवेदन पत्र अथवा फार्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि जो अभ्यर्थी स्मारिका प्राप्त करना चाहेंगे, उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का लाभ केवल देहरादून जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों विशेष रूप से सहारनपुर, थाना भवन, जलालाबाद, शामली, बागपत, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं रुड़की के अभ्यर्थियों को भी मिले, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल एवं जीएमएस मंडल के महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि इस वर्ष वैश्य समाज के साथ-साथ अन्य जातियों के अभ्यर्थी भी निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आवेदन कर सम्मेलन का लाभ उठा सकेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर एक ही छत के नीचे समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जन्मपत्री मिलान की व्यवस्था कंप्यूटर एवं विद्वान आचार्यों के माध्यम से की जाएगी। साथ ही इच्छुक परिवारों के आपसी संवाद हेतु अलग से स्थान भी निर्धारित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त बैठक में तय किया गया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वैश्य समाज के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को आगामी 21 जून 2026 को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, प्रमोद गोयल, वंदना गोयल, अंजू अग्रवाल, सचिव आनंद मोहन कंसल, याशिका गुप्ता, रुचि गुप्ता, रीना मित्तल, शिप्रा अग्रवाल, चारु गर्ग, रचित गर्ग, अनुराधा गर्ग, साधना मित्तल, महेश शंकर, देवेंद्र गोयल, प्रदीप जैन, विक्रांत सिंघल, अवधेश सिंघल, धन प्रकाश गोयल, मुकुल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अजय गर्ग, गोपाल गर्ग, सुधीर अग्रवाल, अनु गोयल, पृथ्वीनाथ मंदिर वाले संजय गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल, सुंदर, सहज एवं सुव्यवस्थित संचालन जीएमएस मंडल के महासचिव संजय गर्ग ने किया।

Related Articles

Back to top button