उत्तराखण्डएक्सिडेंट

घोड़े से गिरकर यात्री घायल

रुद्रप्रयाग 05 मई । विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। यात्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8.45 बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली के पास एक यात्री घोड़े से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्री गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक घोड़े का पैर फिसल गया, जिससे यात्री संतुलन खोकर सीधे मार्ग पर गिर पड़ा. हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई और वो चलने में असमर्थ हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एडीडीआरएफ , वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम और जोखिम भरे मार्ग के बावजूद टीम ने घायल यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालते ं, रेस्क्यू ऑपरेशन की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए टीम ने घायल को चिरबासा से गौरीकुंड मार्केट तक सुरक्षित लाया, जहां से उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जिसके चलते घायल यात्री की जान बच पाई। घायल यात्री की पहचान तरुण कुमार पुत्र रामेश्वर दास (उम्र 58 वर्ष) निवासी अंबाला कैंट (हरियाणा) के रूप में हुई है। इसके बाद जंगलचट्टी टीम ने राहत कार्य को आगे बढ़ाते हुए घायल को चिरबासा हेलीपैड तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button