उत्तराखण्डविशेष समाचार
पंतनगर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून,05 मई 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. कश्यप को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. कश्यप के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा कृषि एवं तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की भूमिका को प्रदेश के विकास के लिए अहम बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान को और सशक्त करने पर बल दिया। वहीं डॉ. कश्यप ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के नए आयाम तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।


