उत्तराखण्डचार धाम याता

गायक कैलाश खेर पहुंचे बद्रीनाथ धाम, पूजा अर्चना कर लिया बद्री विशाल का आशीर्वाद

प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने आज बुधवार दोपहर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैलाश खैर के बद्रीनाथ पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बद्रीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया। उन्होंने सूफी गायक को भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

कैलाश खेर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

Related Articles

Back to top button