उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपनाकर समरस समाज के निर्माण का आह्वान : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून,14 अप्रैल 2026 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने में अपना सक्रिय योगदान दें।



