उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति

दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण का समापन, 150 पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

झिंझाना(शामली)। आर्य समाज मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण का समापन रविवार को राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रशिक्षण में 150 पदाधिकारियों ने पंजीकरण कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पहले सत्र में दामोदर सैनी ने संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा पर प्रकाश डाला, जबकि दूसरे सत्र में दिवाकर कश्यप ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा बंटी चौधरी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने भी सत्र को संबोधित किया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण के प्रमुख पूर्व सभासद शिवकुमार सैनी रहे।

मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण का भव्य आयोजन किया गया।

पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों व योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शामली जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और चल रही योजनाओं का लाभ जल्द ही क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

इस अवसर पर अर्जुन पंडित, जस्मीत कौर, नीलम नामदेव, सुनीता कुमारी, मोनू तोमर, नवनीत गलिया, मयंक चौधरी, अश्विनी शर्मा, फूल कुमार प्रधान, सज्जन कुमार बावरिया, अक्षय चौहान, निशांत चौहान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button