नए सत्र के शुभारंभ पर विद्यालय में यज्ञ, विद्यार्थियों ने दी आहुति

झिंझाना(शामली)। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को आचार्य देवेंद्र ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्रद्धाभाव से आहुति देकर अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने यज्ञ के दौरान विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं नए सत्र के सफल संचालन की प्रार्थना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञ में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप हलवे का वितरण किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मित्तल ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।



