उत्तराखण्डराजनीति

देहरादून में पीएम मोदी के 14 अप्रैल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभी विधानसभाओं में हुईं व्यापक बैठकें

देहरादून,10 अप्रैल 2026। आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा एवं रोड शो की तैयारियों के दृष्टिगत शुक्रवार को महानगर देहरादून की सभी विधानसभाओं में व्यापक बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में जनसभा और रोड शो को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सभी विधायकों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा देहरादून के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। स्वागत स्थलों एवं मानव श्रृंखला के लिए नियुक्त कार्यकर्ताओं को समय से पहले अपने स्थानों पर पहुंचकर अनुशासन और संगठन शक्ति का परिचय देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं और उत्साह का प्रतीक बनेगा। सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
बैठक में विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा (काऊ), कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button