उत्तराखण्डविशेष समाचार

योगेश तनेजा अध्यक्ष और हरीश मित्तल सचिव बने, राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

देहरादून 06 अप्रैल । शहर के एक होटल में राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री योगेश तनेजा को अध्यक्ष, श्री विश्वा रमन को उपाध्यक्ष, श्री हरीश मित्तल को सचिव, श्री राहुल अग्रवाल को संयुक्त सचिव, श्री राजिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, श्री संजय वाधवा को संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा श्री शकील अहमद को जनसंपर्क अधिकारी (P.R.O.) के रूप में निर्वाचित किया गया।
बैठक में समिति के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें श्री चंद्रगुप्त विक्रम, श्री लाल चंद शर्मा, श्री अवनीश ओबेरॉय, श्री कुलवंत सिंह रतन, श्री सुनील मेसन, श्री संजीव गोयल, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री अनिरुद्ध गुलाटी, श्री अनुपम गुलाटी, श्री अनुज रस्तोगी, श्री अजय वाधवा, श्री द्रोण गुलाटी एवं श्री मेहता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और समिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री योगेश तनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी और व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button