नई पार्किंग निर्माण के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

देहरादून,
6 अप्रैल। डिस्पेंसरी रोड क्षेत्र में प्रस्तावित नई पार्किंग के निर्माण के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व विधायक राजकुमार जी के नेतृत्व में किया गया।
व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और नई पार्किंग के निर्माण का विरोध जताया।
पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान Dispensary Road पर सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाकर 108 दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से Rajiv Gandhi Complex में दुकानें आवंटित की गई थीं। उनका कहना है कि यदि अब सड़क के किनारे नई पार्किंग का निर्माण किया जाता है तो बाजार की सड़कों पर यातायात बाधित होगा और आवागमन में जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि बाजार की व्यवस्था को बनाए रखना आवश्यक है ताकि व्यापारियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष Sunil Kumar Banga ने भी कहा कि बाजार की वर्तमान व्यवस्था को सामान्य बनाए रखना जरूरी है और प्रशासन को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में उचित निर्णय लेना चाहिए।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बागां राजेंद्र सिंह रजत कुमार प्रवीण तीरथ राजेश चौहान यश वासुदेव अजयपाल कमर खान राजेंद्र सिंह शिवा मुकेश गुप्ता महेश उमेश आदि अन्य लोग शामिल रहे


