उत्तराखण्डशासन

खटीमा में 9 अप्रैल को ‘सेवा शौर्य सम्मान समारोह’, मुख्यमंत्री धामी करेंगे संबोधित

रुद्रपुर,06 अप्रैल 2026 । जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में आगामी 9 अप्रैल को ‘सेवा शौर्य सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से सुव्यवस्थित पार्किंग, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button