उत्तराखण्डराज्य

आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश

देहरादून, 06 अप्रैल 2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में वर्ष 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और प्रशासनिक सेवा के मूल्यों को अपनाने की सीख दी।
राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को उत्तराखण्ड की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को गहराई से समझने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। साथ ही, आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने की भी सलाह दी।
इस अवसर पर आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी अंशुल भट्ट, हर्षिता सिंह एवं स्नेहिल कुंवर सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button